अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 2013 में 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'ये जवानी है दीवानी' सरीखी लगातार चार सफल फिल्में दे इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। रविवार को उनके 28वें जन्मदिन पर बॉलीवुड हस्तियों ने उनके फिल्मोद्योग में राज करते रहने की कामना की। उन्हें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए करण जौहर, सोनू सूद, फराह खान और प्रियंका चोपड़ा सरीखी हस्तियों ने ट्विटर को चुना।
करण जौहर : जन्मदिन मुबारक हो दीपिका पादुकोण। आप और समर्थ बनें। एक और बेहतरीन साल आपका हो। ढेर सारा प्यार।
सोनू सूद : जन्मदिन की बधाई हो दीपिका पादुकोण। हमेशा राज करती रहो। सेट पर अपना केक लाना मत भूलना।
फराह खान : जन्मदिन की शुभकामना दीपिका पादुकोण। खूब जियो। मेरी ओर से ढेर सारा प्यार।
प्रियंका चोपड़ा : जन्मदिन की शुभकामना दीपिका पादुकोण। तुम जैसी प्यारी दोस्त को जानना सुखद है।
मनीष मल्होत्रा : खूबसूरत दीपिका पादुकोण को जन्मदिन मुबारक। साल शानदार रहे।
बोमन ईरानी : जन्मदिन की शुभकामनाएं। साल अच्छा रहे।
नरगिस फाकरी : दिलकश लड़की दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई। भगवान तुम पर हमेशा आशीर्वाद बनाए रखे।
उदय चोपड़ा : जन्मदिन मुबारक हो। ढेर सारा प्यारा।
बिपाशा बसु : जन्मदिवस की बधाई हो दीपिका पादुकोण। जगमगाती रहो।
रितेश देशमुख : जन्मदिन की बधाई दीपिका पादुकोण। दिन खुशनुमा रहे।
हुमा कुरैशी : जन्मदिन की मुबारकबाद दीपिका पादुकोण। खूब प्यार, सौभाग्य, आनंद और सफलता मिले।
दीपिका को जन्मदिन पर बॉलीवुड की बधाई
Sunday, January 05, 2014 15:26 IST


