Bollywood News


सलमान, माधुरी, रणवीर सैफई महोत्सव में प्रस्तुति देंगे

सलमान, माधुरी, रणवीर सैफई महोत्सव में प्रस्तुति देंगे
बालीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित बुधवार को समाजवादी पार्टी(सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में आयोजित सैफई महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे।

बालीवुड नाइट थीम के तहत आठ जनवरी को माधुरी, सलमान के अलावा अभिनेता रणवीर सिंह, अभिनेत्री सोहा अली खान और करिश्मा तन्ना भी अपने जलवे दिखाएंगे।

संगीतकार साजिद-वाजिद की जोड़ी अपनी धुनों से इस खास शाम को संगीतमय बनाएगी। इन सितारों को मुंबई से लाने के लिए चार्टर विमानों की व्यवस्था की गई है।

पिछले साल अभिनेता रितिक रोशन ने सैफई महोत्सव में अपनी प्रस्तुति से चार चांद लगाया था।

विगत 26 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सैफई महोत्सव की शुरुआत की थी।

End of content

No more pages to load