Bollywood News


​​मेरे शब्दकोष में मुश्किल शब्द नहीं है: माधुरी दीक्षित

​​मेरे शब्दकोष में मुश्किल शब्द नहीं है: माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित की फ़िल्म 'गुलाब गैंग' 7 मार्च को रिलीज हो रही है। जिसमें माधुरी स्टंट करती ना सिर्फ नजर आएंगी बल्कि इन्होने अपने ये स्टंट किये भी खुद ही है। ​​जब माधुरी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुश्किल शब्द उनके शब्दकोष में हैं ही नही।​

​ सौमिक सेन के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म, उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ने वाली महिला कार्यकर्ताओं गुलाब गैंग नवोदित निर्देशक सौमिक सेन ने बनायी है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ने वाली महिला कार्यकर्ताओं के दल गुलाबी गैंग की कार्यप्रणाली पर आधारित है। ​

​ माधुरी ​से जब​ डांस या एक्शन​ के बारे में पूछा गया कि इनमें से कठिन क्या है? इस पर उन्होंने जवाब में कहा। " मैंने ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ली है इसलिये एक्शन करना मेरे लिये थोड़ा आसान रहा। फिल्म में हमारा डुप्लीकेट नहीं था इसलिये सभी स्टंट और एक्शन स्वयं ही किये हैं। नाचने में भी कोई घायल हो सकता है। मेरी डिक्शनरी में मुश्किल नाम का कोई शब्द नहीं है और मैं कठिनाइयों से लड़कर उन पर विजय चाहती हूं। ​"​

End of content

No more pages to load