Bollywood News


सलमान और जैकलिन बिता रहे हैं अकेले में वक़्त

सलमान और जैकलिन बिता रहे हैं अकेले में वक़्त
​वैसे तो ऐसा पहली बार नहीं हैं जब जैकलिन और सलमान खान एक साथ काम कर या मिल रहे है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते है। लेकिन इस तरह से दोनों के अकेले में समय बिताने की खबर पहली बार आ रही है। अगर सूत्रों की माने तो जैकलिन और सलमान खान आज कल 'किक' की शूटिंग के बाद अकेले में समय बिता रहे है।​ ​

​ यही नहीं सलमान जैकलिन का खास ख्याल भी ​रख रहे है। कहा जा रहा है कि ​ जैकलिन सलमान की फ़िल्म 'किक' में उनकी हीरोइन है, और इस दौरान सलमान के दिल में जैकलिन के लिए एक अलग जगह बन गई है। ​​

​ ​ एक सूत्र का कहना है, ​"​उनकी पहली कुछ मुलाकातों में, सलमान ने जैकलिन को सहज महसूस कराया और तभी से वह उसका ध्यान रखते हुए आ रहे है। वहीं जैकलिन भी सलमान की फिटनेस और कार्य करने के तरीके से बहुत प्रभावित है, और वह सलमान के साथ उनके फिटनेस के लिए गहरे प्रेम को देखते हुए गहरे सम्बन्धों में है। यहां तक कि सलमान ने जैकलिन के लिए फिटनेस कार्यक्रम भी तैयार किया है। और दोनों अक्सर साथ में वर्कआउट भी करते है। वहीं सलमान जैकलिन को उनकी डाइट के बारे में याद दिलाना भी नहीं भूलते।" ​इस से पहले सलमान और जैकलिन एक साथ फ़िल्म वीर में काम किया था जो 2010 में आई थी और इसके बाद दोनों 'किक' में नजर आएँगे।​

End of content

No more pages to load