Bollywood News


​सोनाक्षी की मुश्किल: दो फ़िल्में एक साथ होंगी रिलीज

​सोनाक्षी की मुश्किल: दो फ़िल्में एक साथ होंगी रिलीज
6 जून को सोनाक्षी की दो फ़िल्में एक साथ रिलीज हो रही है। जिसमें से एक अजय देवगन के साथ 'एक्शन जैक्शन' हैं और दूसरी अक्षय के साथ 'हॉलिडे' है। इसमें सोनाक्षी को दोनों ही तरफ से परेशानी हो सकती हैं एक तो फ़िल्म की कमाई और दूसरे दोनों का एक साथ प्रोमोशन।

​ वैसे तो सोनाक्षी इस तरह की परेशानी से पहले भी जूझ चुकी है। क्योंकि उनकी दो फ़िल्में 'आर राजकुमार' और 'बुलैट राजा' आगे पीछे रिलीज हुई थी और दोनों का प्रोमोशन एक साथ ही हुआ था। लेकिन तब फिल्मों के एक साथ रिलीज ना होने से दोनों के व्यापार का की इतनी परेशानी नहीं थी।

​​ ​पहले की ही तरह सोना को एक फ़िल्म को ज्यादा तवज्जो देनी पड़ेगी। जैसे पहले सोना ने 'आर...राजकुमार' का प्रोमोशन 'बुलैट राजा' से ज्यादा जोश के साथ किया था इस बार वह किसे ज्यादा तवज्जों देंगी यह तो फ़िल्म के प्रोमोशन के समय ही पता चलेगा।​

​​ ​सूत्रों के अनुसार सोनाक्षी के लिए यह समय काफी मुश्किलों से भरा होने वाला है। एक तरफ तो 'एक्शन जैक्शन' उनके पसंदीदा निर्देशक की फ़िल्म हैं और वहीं दूसरी तरफ ए.आर. मुरुगा​दोस की ​फ़िल्म 'हॉलिडे' में वह अक्षय कुमार के साथ है जिन्होंने पहले भी अच्छी जोड़ी बनाई है। और जो उनके लिए भाग्यशाली शुभंकर​ माने जाते है।

​​ ​एक सूत्र का कहना है, "पहले 'आर...राजकुमार' के समय ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि इसकी रिलीज तारीख पहले ही घोषित कर दी गई थी और वह इसके प्रोमोशन के लिए बाधित थी। वहीं 'बुलट राजा' पहले सितंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन बाद में इसे नवंबर में रिलीज किया गया। जिसके बाद सोना को फ़िल्म के प्रोमोशन में परेशानी उठानी पड़ी थी।

End of content

No more pages to load