बॉलीवुड के युवा सितारें जिन्होंने खुद चुनी अपनी राह

Thursday, January 23, 2014 14:38 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद का रिवाज बहुत पुराना है, लेकिन ऐसा लगता हैं कि समय के साथ अब, अपने वंशजों को लॉन्च करने और उनकी तरफदारी करने का चलन पुराना हो गया है। यही नहीं अब आज के युवा अभिनेता भी इस इंडस्ट्री में अपने सगे-सम्बंधियों की छत्र-छाया नहीं ढ़ूढंते। बल्कि अपना रास्ता अपनी मर्जी से और अपने आप चुनना पसंद करते है। चलिए देखते हैं कि कौन हैं वो युवा अभिनेता और अभिनेत्री जिन्होंने अपने बड़ों की फ़िल्म इंडस्ट्री पर अच्छी पकड़ होते हुए भी उनके बजाय किसी अन्य के प्रोजेक्ट से शुरुआत की।

आलिया भट्ट
महेश की बेटी आलिया भट्ट को भट्ट बैनर चाहता तो बेहद आसानी से लॉन्च कर सकता था। लेकिन इस युवा अभिनेत्री ने ऐसा करने के बजाय करण जौहर की फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर' से शुरुआत की। वहीं उनकी अगली फ़िल्म इम्तिआज अली के निर्देशन में बनी 'हाईवे' है। इसके अलावा वह करण जौहर और साजिद नाडिया वाला की फ़िल्म में भी काम कर रही है।

​​​टाइगर श्रॉफ
​जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ भी अब 'हीरोपंती' से फिल्मों में शुरुआत करने जा रहे है। जिसे साजिद नाडिया वाला बना रहे हैं और सब्बीर खान इसका निर्देशन करेंगे। हालाँकि पहले कहा जा रहा था कि टाइगर को सुभाष घई 'हीरो' के रीमेक से लॉन्च कर रहे है, लेकिन बाद में यह संभव नहीं हो सका। लेकिन इसके बाद उन्हें साजिद ने अपनी फ़िल्म के लिए साइन कर लिया जिसकी शूटिंग मई में शुरू हो जाएगी और इसमें वह नवोदित अभिनेत्री कीर्ति सानों के साथ नजर आएँगे।

​​​सूरज ​पंचोली
​आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को सलमान खान 1983 की म्यूजिकल ब्लकबस्टर फ़िल्म में साइन करने जा रहे है। इस किरदार के लिए सूरज अपने आप को पिछले एक साल से तैयार कर रहे है। इस फ़िल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी करेंगे। फ़िल्म की शुरुआत अभी होनी हैं लेकिन इस से पहले आडवाणी इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करना चाहते है।

​​आतिथ्या ​ शेट्टी
​बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आतिथ्या को भी सलमान हीरो फिल्में लॉन्च करने जा रहे है। ​ऐसा लगता हैं कि आतिथ्या का रुझान फिल्मों की तरफ अपनी उम्र से पहले ही हो गया हैं सिर्फ यही नहीं उनकी दिलचस्पी फ़िल्म निर्माण की तरफ भी है। जिसके लिए वह न्यूयॉर्क फ़िल्म निर्माण के कोर्स के लिए भी गई थी। वहीं वह अपनी पहली फ़िल्म के लिए वर्कशॉप्स में भी भाग ले रही हैं और साथ ही कठिन प्रशिक्षण भी ले रही है।

​​अक्षरा हासन
​कमल हासन की बेटी, अक्षरा को भी आर बल्कि अपनी फ़िल्म से लॉन्च करने जा रहे हैं जिसमें वह धनुष और अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करती दिखेंगी। बल्कि को अक्षरा का ख़याल तब आया जब वह पिक्सिओन स्टूडियों में एक विज्ञापन काम कर रही थी, इसके बाद वह अक्षरा के काम से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने अक्षरा को गंभीरता से लेते हुए उन्हें अपनी फिल्म के माध्यम से फिल्मों में मौका दे दिया।

​​​ वरुण धवन
निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरुण ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर' से की है। इसके बाद अब वरुण को उनके पिता के द्वारा 'मैं तेरा हीरो' में कास्ट किया जा रहा है। जिसमें वह इलियाना डिक्रूज और नर्गिस फाकरी के साथ नजर आएँगे।

आदित्य रॉय कपूर
सिद्धार्थ रॉय कपूर के छोटे भाई, आदित्य रॉय कपूर को विशाल की फ़िल्म 'आशिकी-2' में श्रद्धा कपूर के साथ कास्ट किया गया था। और यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फ़िल्म थी। वहीं आदित्य इसके बाद 'दावत-ए-इश्क' की शूटिंग में व्यस्त है। जिसे हबीब फैज़ल के द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। वहीं उन्हें 'फितूर' में भी सुशांत सिंह राजपूत के साथ बदल दिया गया है। जिसे अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे हैं और कपूर के भाई के बैनर तले यह फ़िल्म बन रही है।

​​​अर्जुन कपूर
बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को यश राज फिल्म्स ने अपनी फ़िल्म 'इश्कजादे' के लिए चुना था, और इसमें उन्होंने अपना अच्छा अभिनय दिया। साथ ही इस फ़िल्म से उन्होंने अच्छी छाप भी छोड़ी। और इसके बाद उन्हें उनके ही अंकल संजय कपूर द्वारा निर्मित फ़िल्म 'गुंडे' के लिए रणवीर सिंह के साथ कास्ट किया गया।

​​​ ​​जुनैद खान
आमिर खान के 17 वर्षीय बेटे जुनैद खान, राजकुमार हिरानी की फ़िल्म 'पीके' में सह-निर्देशक की तरह काम कर रहे है। अक्सर फ़िल्म के सेट पर देखे जाने वाले जुनैद फ़िल्म निर्माण के दौरान इसकी बारीकियां और जानकारी लेने की कोशिश कर रहे है। जिसके बदले में हिरानी भी जुनैद से काफी प्रभावित है।

​​​अरमान जैन
राज कपूर के नाती के रूप में, अरमान ( रीमा कपूर और मनोज जैन) के बेटे को सैफ अली खान का गृह-निर्माण लॉन्च कर रहा है। इस फ़िल्म का निर्देशन इम्तियाज अली के भाई आरिफ़ अली करेंगे। जिसमें अरमान के साथ दक्षिणी अभिनेत्री दीक्षा सेठ को कास्ट किया जाएगा। मजेदार बात यह हैं कि अरमान को सबसे पहले सलमान खान ने रिद्धिमा कपूर की शादी में देखा था। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उन्होंने अरमान में एक अभिनेता की क्षमता देखी है।

कृष्णा श्रॉफ ​
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा, भी फ़िल्म इंडस्ट्री को ही अपने करियर स्पेस की तरह चुनना तो चाहती हैं मगर एक अभिनेत्री के तौर पर नहीं बल्कि निर्देशन के तौर पर।अपने इन सपनों को पूरा करने के लिए वह आमिर खान जैसे निर्देशक और अभिनेता और इम्तिआज अली जैसे निर्देशकों से मिलते रहते है।

​​​हर्षवर्धन कपूर
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भी अनुराग कश्यप के साथ उनकी फ़िल्म के सेट पर फिल्मों के गुर सीख रहे है। वह अनुराग के साथ उनकी फ़िल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में साहयक की भूमिका निभा रहे है। वहीं वह साथ ही वह राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म 'मिर्ज़ा साहिब' से फिल्मों में एक अभिनेता के तौर पर भी शुरुआत कर रहे है। ​​
तीन दिन बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' ने किया बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज!

15 मार्च के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फ़िल्म को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था| पहले दिन मूवी की शुरुवात

Monday, March 18, 2024
'उल जलूल इश्क' फ़िल्म की रैपअप पार्टी में फातिमा और तमन्ना के ग्लैमरस का जलवा!

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा निर्देशित फ़िल्म 'उल जलूल इश्क' का शूट पूरा हो गया है| इसमें फातिमा सना शेख और विजय

Monday, March 18, 2024
ज़ी5 ओरिजनल फ़िल्म 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' में अक्षय खन्ना निभाएंगे मुख्य भूमिका!

ज़ी5 को मूल कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है जो वास्तविक, प्रेरणादायक कहानियों से प्रेरित होती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण 'सीज ऑफ़ स्टेट: 26/11' था...

Thursday, April 08, 2021
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा अभिनीत गाना 'बारिश की जाए' रिलीज हुआ!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम से पूरी तरह से उत्साहित हैं और अपने हर प्रदर्शन के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते हैं...

Saturday, March 27, 2021
ज़ी5 की फ़िल्म 'साइलेंस ... कैन यू हियर इट?' का धुंआधार ट्रेलर हुआ रिलीज़!

ज़ी5 एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म है जहाँ विभिन्न शैलियों में ओरिजनल कंटेंट का निर्माण किया जाता है। मंच द्वारा 2021 के पहले तिमाही में सात से अधिक शैलियों...

Tuesday, March 16, 2021