Bollywood News


कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लड़ेगी 'नंदिनी'

कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लड़ेगी 'नंदिनी'
'देश की बेटी नंदिनी' कार्यक्रम की मुख्य नायिका नंदिनी इस कार्यक्रम में कन्या भ्रूण हत्या और कन्याओं की असमय मृत्यु के खिलाफ लड़ेगी। यह कार्यक्रम सोनी एंटरटेरमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है। इसमें 'नंदिनी' की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री कीर्ति नागपुरे कार्यक्रम में राजनीतिक पार्टी की अध्यक्ष बनी हुई हैं। उनका किरदार एक सशक्त और जिम्मेदार राजनेता के इर्दगिर्द घूमेगा। एक ऐसा नेता जिसका जल्द हर कोई कायल बन जाता है।

आगामी कड़ी में नंदिनी कन्या भ्रूण हत्या के मामले पर गौर करती हैं और निशाने पर महिला शाखा की एक कार्यकर्ता होती है। वह मामले में तुरंत कार्रवाई करती हैं और कन्या भ्रूण हत्या के अवैध कृत्य को रुकवाती हैं।

इन कड़ियों में नंदिनी निजी और पेशेवर दोनों ही जिंदगियों में संघर्ष करेगी।

End of content

No more pages to load