Bollywood News


सलमान पर अखिलेश की मेहरबानी, 'जय हो' उप्र में टैक्स फ्री

सलमान पर अखिलेश की मेहरबानी, 'जय हो' उप्र में टैक्स फ्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बाद अब बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान पर मेहरबानी की है। राज्य सरकार ने सलमान की फिल्म 'जय हो' को उप्र में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। राज्य सरकार के प्रवक्ता की ओर से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि हिन्दी फीचर फिल्म 'जय हो' को मनोरंजन कर से मुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय 2 फरवरी से प्रभावी होगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले उप्र सरकार ने माधुरी दीक्षित की फिल्म डेढ़ इश्किया को उप्र में टैक्स फ्री घोषित किया था।

End of content

No more pages to load