Bollywood News


डेजी और संगीता पहुंची सलमान ​के घर

डेजी और संगीता पहुंची सलमान  ​के घर
​सलमान ने बुधवार रात को अपने घर पर ही एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें उनकी हालिया फ़िल्म 'जय हो' की अभिनेत्री डेजी शाह और उनकी पूर्व प्रेमिका संगीता बिजलानी ने खास मेहमान के तौर पर शिरकत की।

​सूत्रों के अनुसार, "सलमान फिर से अपने गेलेक्सी अपार्टमेंट्स में शिफ्ट हो गये है। जहाँ उन्होंने यह पार्टी आयोजित की थी। इस मौके पर आने वाले उनके दोस्तों में संगीता बिजलानी शाम को करीब 10 बजे पहुंची। इसके बाद सलमान की 'जय हो' की सह-अभिनेत्री डेजी शाह भी आई। इस मौके पर सलमान के परिवार ने सभी का स्वागत किया। इस मौके के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र का यह भी कहना है कि सलमान ने संगीता को अपने हाथों से कुछ निवाले भी खिलाए।

​ऐसा लगता है कि इन दिनों साजिद नाडियावाला की फ़िल्म 'किक' की शूटिंग में व्यस्त सलमान ने कुछ आराम पाने के लिए ही अपने दोस्तों के साथ समय बिताने का कार्यक्रम बनाया था। संगीता जो उनकी पारिवारिक मित्र है, भी वहाँ डिनर पर आई थी और डेजी ने भी ऐसा ही किया।

​वहीं दूसरे सूत्र का कहना है, "पहले संगीता और डेजी को बुधवार को रात को उनके घर पर ही रुकना था लेकिन बाद में उन्होंने डिनर पर ही रुकना ठीक समझा। यह नियम है कि जो पूरी रात के लिए डिनर पर आता है उसे परिवार के साथ डिनर करना ही पड़ता है। और ठीक यही बुधवार रात को भी हुआ।

End of content

No more pages to load