Bollywood News


बॉलीवुड में बाहरी लोगों को होती मुश्किल : नेहा

बॉलीवुड में बाहरी लोगों को होती मुश्किल : नेहा
अभिनेत्री नेहा शर्मा कहती हैं कि बाहरी लोगों के लिए बॉलीवुड में बना रहना दुष्कर होता है। नेहा ने यहां कहा, "एक बाहरी या गैर फिल्मी पृष्ठभूमि वाले शख्स के लिए बॉलीवुड में बने रहना काफी मुश्किल है क्योंकि यहां जान-पहचान बहुत जरूरी है..कइयों को सिफारिश की वजह से काम मिलता है, लेकिन तब भी कलाकारों के लिए ऑडिशन होता है।"

अभिनेत्री ने 2010 में 'क्रुक' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। वह 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'जयंताभाई की लव स्टोरी' और 'यमला पागला दीवाना' में अभिनय कर चुकी हैं।

नेहा अब अपनी आगामी फिल्म 'यंगिस्तान' के प्रदर्शन की तैयारी में हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेता जैकी भगनानी के साथ है।

वह कहती हैं कि अपने करियर से खुश हैं। उन्होंने कहा, "मैं फिल्मोद्योग से नहीं हूं। मैं अभी भी ऑडिशन देकर काम पाने वाली अभिनेत्री हूं और इससे बेहद संतुष्ट हूं।"

End of content

No more pages to load