Bollywood News


अस्पताल में भर्ती हुए अली जफर

अस्पताल में भर्ती हुए अली जफर
अली जफर आज कल अपनी फ़िल्म 'टोटल सियापा' के प्रोमोशन में व्यस्त है। लेकिन दिल्ली में जाकर अचानक से उनकी तबियत ख़राब हो गई और जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

​एक सूत्र का कहना है, "अली के साथ ऐसा उनके कुछ गलत-सलत खाने की वजह से हुआ। जिसके बाद आधी रात को उन्हें बुखार और उल्टी आनी शुरू हो गई। इसके बाद सोमवार देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टर अब उनके उपचार में जुटे है। इसके बारे में अली का कहना ये है कि यह विषाक्त खाने की वजह से हुआ है।" ​

​ ​फ़िल्म के एक वक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि की है। 'टोटल सियापा' की टीम के फ़िल्म के प्रोमोशन के लिए अलग-अलग शहरों में घूमने के बाद अब मंगलवार को चंढीगढ़ की बारी थी। लेकिन अब अली की ख़राब तबियत के चलते इस योजना को रोक कर रख लिया गया है। दिल्ली से पहले अभिनेता फ़िल्म के प्रोमोशन के लिय जयपुर गये थे। ​

​ ​अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने बताया, "अली रविवार से ही तबियत में खराबी महसूस कर रहे है। लेकिन वह इस योजना में खलल नहीं डालना चाहते थे। यह फ़िल्म इसी शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है। जिस से पहले अली सभी प्रोमोशनो को निबटाना चाहते है।"

End of content

No more pages to load