Bollywood News


इलियाना और वरुण ने खुद ही बनाए डांस स्टेप

इलियाना और वरुण ने खुद ही बनाए डांस स्टेप
किसी भी फ़िल्म के किसी भी गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए कोरियोग्राफर और अभिनेताओं को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन इस बार फ़िल्म 'मैं तेरा हीरो' के एक गाने 'बेशर्मी की हाइट' के लिए ऐसा कुछ नहीं हुआ। ​और इसमें इलियाना और वरुण दोनों के साथ-साथ कोरियोग्राफर तीनों की ही मेहनत बच गई।

​ कोरियोग्राफरों बोस्को-कैसेर ​, ने पहले तो इलियाना और वरुण को यह गाना सुनाया जिस पर उन्हें डांस करना था। ​और जैसे ही दोनों ने गाना सुना उन्होंने इस पर नाचना शुरू का दिया। इसके बाद बोस्को ने वरुण और इलियाना के इन स्टेप्स को भी गाने में शामिल करने का फैंसला किया। जिस से इलियाना की गाने पर की जाने वाली डांस की मेहनत बच गई।

End of content

No more pages to load