Bollywood News


'कांची' का गीत रिलीज

'कांची' का गीत रिलीज
'कांची' के निर्माताओं ने फिल्म का मुख्य गीत 'कांची रे कांची' जारी कर दिया है। इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है, "गीत ग्रामीण इलाकों में फिल्माया गया है, जिसमें फिल्म की नायिका 'कांची' (मिष्ठी) की निडर और खुशहाल जिंदगी को दर्शाया गया है। गीत की शूटिंग मिष्ठी किरदार के गांव में हुई।"

इरशाद कामिल के लिखे बोल को मशहूर गायक सुखविंदर ने अपनी आवाज दी है। संगीतकार इस्माइल दरबार के संगीत ने गाने में जान डाल दी है।

'कांची' का निर्देशन सुभाष घई ने किया है। यह एक ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली एक खूबसूरत युवती और दबंगों के खिलाफ उसकी जंग की कहानी है।

25 अप्रैल को रिलीज हो रही 'कांची' में ऋषि कपूर, मिथुन चक्रबर्ती, कार्तिक आर्यन, चंदन रॉय और ऋषभ सिन्हा भी हैं।

End of content

No more pages to load