Bollywood News


शाहरुख और कैट फिर फरमाएंगे रोमांस

शाहरुख और कैट फिर फरमाएंगे रोमांस
'रईस' काफी समय से अब तक अपनी कास्ट को लेकर लगातार चर्चा में है। जहाँ पहले फ़िल्म में फरहान अख्तर की जगह नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी के लिए जाने की चर्चा थी अब वहीं फ़िल्म में कैट की एंट्री की भी चर्चा है।

​एक सूत्र के अनुसार, "कैटरीना का नाम आजकल इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए लिया जा रहा है। फ़िल्म की कास्ट को लेकर काफी समय से अब तक चर्चा चली आ रही है, लेकिन अब कैट के नाम को लेकर ही इसकी आगे की योजना बनाई जा रही है। यह फ़िल्म शाहरुख के साथ उनकी 'जब तक है जान' के बाद दूसरी फिल्म होगी।"

​एक और इंडस्ट्री सूत्र का कहना है, "'बैंग बैंग' से के बाद कैट को रणबीर के साथ 'जग्गा जासूस' की भी शूटिंग शुरू करनी थी लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इस फ़िल्म को आगे धकेल दिया जाएगा। इन दो फिल्मों के अलावा उनके पास इस समय कोई खास काम नहीं है। इसीलिए उन्होंने 'रईस' का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।"

​जब इस बारे में जानकारी के लिए कैट से संपर्क क्या गया, तो उन्होंने अभी तक फ़िल्म के प्रस्ताव के आने से मना कर दिया। वहीं दूसरी और फ़िल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया टिप्पणी के लिए अनुपस्थित रहे।

End of content

No more pages to load