Bollywood News


राजू श्रीवास्तव भाजपा में शामिल

राजू श्रीवास्तव भाजपा में शामिल
कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल और हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

कांग्रेस के सांसद पाल उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा के साथ ही साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया था।

तीन बार विधायक चुने जा चुके पाल (63) उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी ने कानपुर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने भाजपा में जाना स्वीकार किया।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया है।

End of content

No more pages to load