Bollywood News


अब चित्रांगदा ​के साथ रोमांस ​फरमाएंगे बिग बी?

अब चित्रांगदा ​के साथ रोमांस ​फरमाएंगे बिग बी?
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जानी मानी अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस कर सकते है। बॉलीवुड के जाने माने लेखक-निर्देशक रूमी जाफरी अमिताभ बच्चन को लेकर एक थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। रूमी जाफरी ने कहा कि यह मेरी पहली थ्रिलर फिल्म होगी। अमित जी को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आयी है। फिल्म के अन्य कलाकारों का चयन नहीं किया गया है।

रूमी जाफरी ने कहा कि अमित जी इन दिनों अन्य परियोजनाओं में व्यस्त है। अमित जी के शेडयूल के हिसाब से फिल्म पर काम शुरू किया जायेगा। रूमी इससे पूर्व अमिताभ बच्चन को लेकर 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' बना चुके है।

चर्चा है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अपोजिट चित्रांगदा सिंह काम कर सकती है। अमिताभ बच्चन और चित्रांगदा सिंह, सुधीर मिश्रा की एक फिल्म में भी साथ काम करने वाले है। फिल्म का नाम पहले आप जनाब रखा गया है।

End of content

No more pages to load