Bollywood News


करीना से दोस्ती करने में कामयाब हुई इलियाना

करीना से दोस्ती करने में कामयाब हुई इलियाना
वैसे तो करीना कपूर ज्यादातर अपनी सह-अभिनेत्रियों के साथ दोस्ती जैसे संबंध से दूर ही रहती है। लेकिन इस बार जिस अभिनेत्री के लिये उनके दिल में दोस्ती की जग़ह बनी है वह है इलियाना डिक्रूज।

हाल ही मेँ इलियाना ने करीना कपूर के साथ अपनी एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है। जिसमें दोनों काफी खुश और अच्छी दोस्त नजर आ रही है। साथ ही इलियाना ने यह भी लिखा है "क्यूटनेस ओवरलोड, कर्टसी करीने"।

​ये दोनों सैफ अली खान की फ़िल्म 'हैप्पी एंडिंग' के सेट पर मिली है। जिसमें इलियाना सैफ के साथ नज़र आएंगी। यहांतक कि इलियाना को तो यह भी लगता है कि करीना उनकी काफी समय पहले गुम हुए बहन है।

वहीं करीना भी इलियाना की तारीफ़ करते हुए कहती है कि वह उन्हें इलियाना का खुशमिजाज व्यवहार बेहद पसंद आया। अगर इलियाना के अलावा किसी और अभिनेत्री के साथ उनके मधुर संबंधों की बात की जाए तो वह नाम है अमृता अरोड़ा का। जिनके साथ वह 'गोलमाल' और 'कमबख्त इश्क' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।

End of content

No more pages to load