Bollywood News


​​ ​'​बकरापुर..​',​ ​'​मस्तराम​'​ सहित 5 फिल्में ​एक साथ ​रिलीज

​​ ​'​बकरापुर..​',​ ​'​मस्तराम​'​ सहित 5 फिल्में ​एक साथ ​रिलीज
इस शुक्रवार सिनेमाघरों में एक साथ पांच फिल्में रिलीज हुई। ​जिनमें से 'बकरापुर​'​, ​'​हवा हवाई​'​, ​'​मस्तराम​'​, ​'​मंजूनाथ​'​ और ​'​कोयलांचल​'​ जैसी फ़िल्में है। हालांकि, आज सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ​'​कोचादैयां​'​ भी रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से इसकी रिलीज रोक दी गई है। जानकी विश्वनाथन निर्देशित ​'​ये है बकरापुर​'​ एक सामाजिक व्यंग्य फिल्म है, जो भारत के ग्रामीण परिवेश पर आधारित है। अमोल गुप्ते निर्देशित फिल्म ​'​हवा हवाई​'​ इंसान के उत्साह की जीत, दोस्ती और किसी के सपने सच करने की यात्रा की कहानी है।​​
​​​
​​​ ​वहीं '​मस्तराम​'​ का निर्देशन अखिलेश जायसवाल ने किया है, जो एक फिक्शनल बायोग्राफी है। ​'​मंजूनाथ​'​ की कहानी षणमुखम मंजूनाथ के जीवन पर आधारित है, जिसकी तेल माफियाओं के विरुद्ध आवाज उठाने पर हत्या कर दी गई थी। फिल्म का निर्देशन संदीप वर्मा ने किया है। वहीं, आशु त्रिखा निर्देशित ​'​कोयलांचल​'​ उन लोगों की कहानी है, जो कोयले जैसे कीमती ईंधन पर कब्जा जमाए हुए है। रजनीकांत अभिनीत कोचादैयां​'​ अब 23 मई को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load