Bollywood News


पहचान कौन: इतनी जल्दी हार नही मानना चाहते ये दोनों

पहचान कौन: इतनी जल्दी हार नही मानना चाहते ये दोनों
सुनने में आया है कि ये अभिनेत्री और अभिनेता एक निर्देशक की 'गुड बुक' में शामिल होने के लिए भरपूर प्रयास करने में जुटे है।

​​ ​अब से पहले ये अभिनेत्री एक निर्देशक के साथ संबंधों में थी। हालाँकि दोनों कभी भी खुलकर सामने नही आए, और ना ही अपने रिश्ते के बारे में कभी कुछ कहा। लेकिन अब वह अपने इस रिश्ते को लेकर इतराती नजर आ रही है। लेकिन वहीं ये निर्देशक इन मोहतरमा से दूरी बनाते नजर आ रहे है।

​​ ​एक सूत्र के अनुसार, "इन अभिनेता और अभिनेत्री ने हल ही में एक शानदार जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने हर किसी को बुलाया था। यहां तक कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से फोन भी किये। क्योंकि वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने रुतबे को दिखाना चाहते थे। यहां तक कि फिल्म निर्माता का नाम भी सूची में था। लेकिन उन्होंने इसे जानबूझकर छोड़ना ठीक समझा।"

​​​ये निर्देशक भी आसानी से चंगुल में आने वाले नही है। इनकी हालिया प्रदर्शित एक फिल्म की स्क्रीनिंग हाल ही में की गए थी। यहाँ भी निर्देशक ने शिरकत नही की।

सूत्र आगे कहता है, ​"अभिनेता ये सोच रहे थे कि उन्हें निर्देशक के साथ काम करने का एक मौक़ा मिल जाएगा। लेकिन दुर्भाग्य से निर्देशक ने इस पार्टी को भाव ही नही दिया। लेकिन ये अभिनेता अभी भी निर्देशक के साथ अपने रिश्ते को लेकर इतरा रहे है और उनकी आने वाली अगली फिल्म की तारीफों के पल बाँधने में लगे है।

End of content

No more pages to load