Bollywood News


​'​घायल 2​'​ ​के लिए सनी देओल ने कटवाएं बाल, नजर आएँगे गंजे

​'​घायल 2​'​ ​के लिए सनी देओल ने कटवाएं बाल, नजर आएँगे गंजे
सनी देओल एक बार फिर से अपनी फिल्म 'घायल' (1999) के सीक्वेंस 'घायल रिटर्न्स' की तैयारी में जुटे है। सुनने में आया है कि इस फिल्म के लिए वह गंजे हो गए है।

​ ​ ​अगर चल रही खबरों पर ध्यान दिया जाए तो अभनेता पहले ही अपने बाल कटवा चुके है। एक सूत्र के अनुसार, "सनी अपने इस किरदार को लेकर बेहद उत्साहित है। वह अपने लुक के साथ इस बार एक नया प्रयोग करने जा रहे है जिसमें वह गंजे नजर आएँगे।

​ यहाँ तक कि वह अपने इस नए लुक में अभी से दर्शकों के सामने अपनी फिल्म के प्रोमोशन में भी जुटे है।​ ​वहीं एक और सूत्र के अनुसार, "सनी ही इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे होंगे। हालाँकि उन्होंने इस पर कोई भी बात करने से इंकार कर दिया।वह ये सीक्वल बनाने के लिए काफी समय से सोच रहे थे। लेकिन अब इसकी आगे की जानकरी वह फिल्म के नतीजे तक पहुंचने के बाद ही देंगे।​

​ वहीं जब सनी के मेनेजर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी तक कुछ भी तय नही हुआ है। सनी अभी फिल्म की स्क्रिप्टिंग में व्यस्त है।

End of content

No more pages to load