Bollywood News


​एक दूसरे को बिलकुल पसंद नही करते, विवियन दसेना और दृष्टि धामी​

​एक दूसरे को बिलकुल पसंद नही करते, विवियन दसेना और दृष्टि धामी​
​विवियन दसेना और दृष्टि धामी 'मधुबाला' एक इश्क एक जूनून में सह-कलाकार हैं। जिसमें दर्शकों ने दोनों को सिर्फ लड़ते-झगड़ते ही देखा है। लेकिन दोनों के बीच की वही लड़ाई वास्तविक जीवन में भी चल रही है।

दोनों ही धारावहिक में मुख्य भूमिकाओं में हैं। जहाँ विवियन 'आर के' का किरदार निभा रहें है, वहीं दृष्टि शो में शीर्षक किरदार निभा रही है। लेकिन दोनों शो के सेट पर एक दूसरे से नही करते, बस अपने काम से काम रखते हैं।

एक सूत्र के अनुसार, "जब से विवियन शो में वापिस आए हैं, तभी से दोनों के बीच ईगो आ गई है। जब विवियन से उनकी तारीखों को संयोजित करने के लिए कहा जाता है तो दृष्टि अपनी मर्जी से आती है। वहीं विवियन को लगता है कि शो उन्ही की वजह से चल रहा है। लेकिन इसके उलट दृष्टि को भी ऐसा ही लगता है। साथ ही विवियन शो में दोबारा से लौटे है जिसके बाद उनकी फीस भी बढ़ा दी गई है। जो दृष्टि को हजम नही हुआ है। उन्होंने नहीं सोचा था कि अब कभी विवियन शो में वापिस लौटेंगे।"

सूत्र ने आगे कहा, "ये दोनों ही पहले दिन से सेट पर एक दूसरे के साथ शांति से नहीं रह सकें है। दोनों ही एक दूसरे से दूर रहते हैं, और एक दूसरे की रिहर्सल को भी नजर अंदाज करते हैं।"

End of content

No more pages to load