Bollywood News


​गोपीनाथ मुंडे के निधन पर शोकाकुल हुआ बॉलीवुड

​गोपीनाथ मुंडे के निधन पर शोकाकुल हुआ बॉलीवुड
​​भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ​गोपीनाथ मुंडे के आकस्मिक निधन पर ​बॉलीवुड ने ​शोक जताया है।​ उनका मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया था। ​​महाराष्ट्र के लोकप्रिया नेता 64 वर्षीय मुंडे ​के साथ यह हादसा तब हुआ जब वह सुबह ​ 6 बजे अपने घर से, सुजुकी एसएक्स4 (डीएल 8सी बीएफ 0034) कार से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ​ के लिए निकले थे। सुबह लगभग 6.20​ पर अरबिंदो चौक पर एक टाटा इंडिका उनकी कार ​से टकरा गई, और इसी दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

​इस दुर्घटना पर बॉलीवुड ने भी खेद व्यक्त किया, और ​ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी।​

महेश भट्ट: दुर्भाग्यपूर्ण है! एक अच्छे इंसान और नेता गोपीनाथ मुंडे का निधन हो गया। राष्ट्र को उन्हें खोने का दुख है।​

आशा भोसले: गोपीनाथ जी के परिवार को सांत्वना। यह खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। वह अच्छे मित्र और शुभचिंतक थे।​

जावेद अख्तर: श्री मुंडे की आकस्मिक मृत्यु ने सभी को हैरान कर दिया है। उनके परिवार और मित्रों को मेरी सहानुभूति।

सुभाष घई: वयक्तिगत रूप से आहत और दुखी हूं। मुंडे जी प्रेरणादायी सज्जन पुरुष थे। वह मुस्कुरा कर सबका दुख बांट लेते थे। ईश्वर उस महान आत्मा का कल्याण करे।

मधुर भंडारकर: मुंडे जी के बारे में सुनकर हतप्रभ हूं। हम उनके सराहनीय नेतृत्व तथा जमीन से जुड़े व्यक्तित्व को याद करेंगे।

​ मनोज ​बाजपेयी: श्री मुंडे को श्रद्धांजलि। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी सहानुभूति।​​

​​ सतीश कौशिक: महाराष्ट्र के समर्पित, लोकप्रिय भाजपा नेता ​का​ आश्चर्यजनक निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार ​के ​साथ मेरी हार्दिक सहानुभूति है।

रितेश देशमुख: मैं बहुत हैरान हूं। एक बड़ा नेता होने के अलावा मुंडे जी मेरे लिए मेरे पिता के सबसे करीबी दोस्त थे। अविस्मरणीय क्षति।

​​ ​​कैलाश खेर: संवेदनशील व्यक्ति, प्रतिबद्ध नेता श्री गोपीनाथ मुंडे के निधन की खबर सुनकर आहत हूं। परमात्मा इस घड़ी में परिवार को शक्ति दे।

​​ आफताब शिव​दासानी: गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि। ईश्वर उनके परिवार को यह आघात सहने की शक्ति दे।

End of content

No more pages to load