Bollywood News


​आजकल जिम में डोले-शोले बना रहें हैं अभिषेक

​आजकल जिम में डोले-शोले बना रहें हैं अभिषेक
आजकल ​अभिषेक बच्चन ​को भी डोले-शोले बनाने का शौंक चढ़ा है। ​वह जिम में दो-दो घंटे पसीना बहा रहें है। हालाँकि उनकी टाँगे और शरीर काफी दर्द कर रहा है लेकिन वह फिर भी रुक नही रहें हैं।

अभिषेक ने गुरुवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "कल के व्यायाम के बाद टांगे मुरब्बे जैसी लग रही हैं! इलाज? चलो आज दोबारा ऐसा करते हैं। जिम जाने का समय।"​

​ अमिताभ-जया यानी ​'​दो बदन और एक जान​'​.. उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की, जिसके ऊपर लिखा था, "चलो इस दिन को भी जोड़ें। पसीना बहाने का समय। सेवा बिन मेवा नहीं।"​

​ अगर तस्वीर पर नजर डालें तो वह उसमें एक्सरसाइज बॉल पर व्यायाम करते और रस्सी पर चढ़ते दिखेंगे। उनके पिता महानायक अमिताभ बच्चन भी जिम में शामिल हो गए हैं। अभिषेक ने ट्वीट किया, "बाप-बेटे दो घंटे करसत करने के लिए जिम में हैं..परिवार, जो साथ में जिम जाता है और साथ में डोले-शोले बनाता है।"

End of content

No more pages to load