Bollywood News


​तमन्ना ने 'हमशकल्स' के लिए घटाया 5 किलो वजन

​तमन्ना ने 'हमशकल्स' के लिए घटाया 5 किलो वजन
​​तमन्ना भाटिया ​के लिए स्वास्थ्य की देखभाल करना ​रोजमर्रा ​की दूसरी गतिविधियों की तरह है। यही नही उन्होंने बेहद आसानी से अपनी अगली फिल्म के लिए 5 किलो वजन घटा लिया है।​"

तमन्ना ​कहती हैं, 'फिटनेस रोजाना ब्रश करने की तरह है​। आप रोजमर्रा की जिंदगी में फिटनेस को जरूर शामिल करें। 'हमशकल्स' के लिए मुझे पांच किलोग्राम वजन घटाना था​। इसलिए मैं मशहूर आहार विशेषज्ञ पूजा मखीजा से मिली और उन्होंने मुझे नया आहार चार्ट दिया​।​" उन्होंने बताया, "मुझे चावल​,​ पास्ता, बादाम सब कुछ खाने की छूट है​। एक वक्त ऐसा आता है​, जब आप कोई भी चीज ज्यादा नहीं खाते और इसने वास्तव में वजन​ ​ कम करने में मेरी मदद की​।​​"​

​ साजिद खान निर्देशित 'हमशकल्स' 20 जून को रिलीज हो रही है​। फिल्म में सैफ अली खान​,​ रितेश देशमुख​, बिपाशा बसु​,​ एशा गुप्ता और राम कपूर सरीखे नामी कलाकार शामिल हैं​।

End of content

No more pages to load