​सुना करीना? ​सैफ को सेक्स कॉमेडी करने में कोई बुराई नजर नहीं आती

Tuesday, June 17, 2014 17:32 IST
By Santa Banta News Network
अक्षय कुमार के बाद अब सैफ अली खान ​ने भी अपने एक बयान में कहा है कि उन्हें सेक्स कॉमेडी ​करने में कोई परेशानी नहीं है। बशर्ते वह मनोरंजन करती हों और अश्लील न हों।​

​ सैफ ​कहते हैं, "क्यों नहीं इसमें (सेक्स कॉमेडी) काम करना अच्छा होगा अगर यह अश्लील न हो और मनोरंजन से परिपूर्ण हो। कॉमेडी आजाद ख्याल है कुछ भी जो मजेदार है कॉमेडी हो सकता है लेकिन कई बार यह थोड़ा खतरनाक भी हो जाता है ​,​ क्योंकि इसमें कई बार गरिमा और सम्मान की अनदेखी भी हो जाती है। मेरे हिसाब से इसे गंदा नहीं होना चाहिए।​"

​ सैफ ने सेक्स कॉमेडी फिल्मों को बुरा न बताते हुए कहा​, मेरा मानना है कि लोग सेक्स के बारे में बात करते हुए हिचकिचाते हैं लेकिन उन्हें इसके बारे में बात करना चाहिए और यह सामान्य है।"

"मैं साजिद (निर्देशक) के साथ काम करना चाहता था। वो लोगों का मनोरंजन करने के लिए बहुत मेहनत करता है। वो सभी भारतीयों को पसंद आने वाली कॉमेडी फिल्म जैसे ​ ​'हे बेबी',​ ​'हाउसफुल'​ ​बनाता है। तो आप भी ऐसी फिल्म करना चाहते हैं जिसकी पहुंच दूर तक हो और उसमें एक अपील हो।"​​

​ उन्होंने कहा कि​ 'हमशकल्स' ​उनकी पिछली फिल्मों से अलग है जहां उन्होंने अपने अभिनय के हास-परिहास वाले रूप को दर्शाया है पर उनका किरदार शहरी ही है जो उनके व्यक्तित्व पर फबता भी है।

​इस फिल्म को अपनी पहली पूरी कॉमेडी फिल्म बताते हुए सैफ ने कहा,​ फिल्म में वे तीन अलग-अलग किरदारों में हैं और तीन अलग व्यक्तित्वों को निभा रहे हैं। साजिद को साधारण बातें नहीं लुभाती हैं।​"​

​वहीं फिल्म में अपने ससुर रणधीर कपूर की नकल करने के बारे में सैफ ने कहा, "दूसरों की आवाज की नकल उतारना काफी मुश्किल है। मुझे नहीं लगता मैं एक अच्छा नकलची कलाकार हूं। मेरे हिसाब से रितेश देशमुख इसे ज्यादा बेहतर कर सकता है। खैर मैंने अभी तक अपने ससुर जी को इसे नहीं दिखाया है और उन्होंने भी इसे अभी तक नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि उनकी अभिनेत्री पत्नी करीना कपूर ने इसका (रणधीर की आवाज की नकल) कुछ हिस्सा देखा है और उसे यह मजेदार लगा।​

सैफ ने कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं अगर कोई उनकी आवाज की नकल उतारे वो इसे एक प्रशंसा के तौर पर ही देखेंगे। फिल्म में 43 वर्षीय सैफ एक लड़की के रूप में भी दिखेंगे। 'हमशकल्स' में उनके साथ रितेश देशमुख, राम कपूर, बिपाशा बसु, एशा गुप्ता और तमन्ना हैं और फिल्म 20 जून को रिलीज हो रही है। ​
'स्पिरिट' से दूर होने के बाद दीपिका पादुकोण 'कल्कि 2' से भी हो सकती हैं बाहर!

बॉलीवुड आइकन दीपिका पादुकोण कथित तौर पर कल्कि 2 से हटने पर विचार कर रही हैं, जो प्रभास अभिनीत विज्ञान-फाई

Friday, June 06, 2025
हेक्टिक ने बाजी मारी! शुभंकर ने जीता अमेज़न एमएक्स प्लेयर के रियलमी हिप हॉप इंडिया एस2 का ताज!

ताज के लिए लड़ाई अपने अंतिम रोमांचक निष्कर्ष पर पहुँच गई क्योंकि शुभंकर उर्फ ​​हेक्टिक अमेज़न की मुफ़्त स्ट्रीमिंग सेवा

Friday, June 06, 2025
मिलिंद सोमन, रित्विक धनजानी और अपारशक्ति खुराना इस हफ्ते एक फोन की वजह से हुए खूब परेशान!

मोटोरोला इंडिया ने हाल ही में नए मोटोरोला रेजर 60 के लॉन्च के साथ इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, यह फोन न केवल

Friday, June 06, 2025
आँखों की गुस्ताखियाँ टीज़र: अंधे प्यार, पहली मुलाकात और भावनात्मक लालसा की कहानी!

आँखों की गुस्ताखियाँ का बहुप्रतीक्षित टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जो एक गहरी भावनात्मक और दृश्यात्मक रूप से

Friday, June 06, 2025
आमिर खान ने लोकेश कनगराज के साथ हाई-ऑक्टेन सुपरहीरो फिल्म का ऐलान किया!

बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं- इस बार उन्होंने तमिल निर्देशक लोकेश कनगराज की एक बड़ी

Friday, June 06, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT