Bollywood News


गौहर खान होंगी हनी सिंह के शो की होस्ट

गौहर खान होंगी हनी सिंह के शो की होस्ट
आजकल हनी सिंह अपने म्यूजिकल रियलिटी शो से छोटे पर्दे पर आने के लिए चर्चा में हैं। लेकिन वहीं अब शो के साथ एक और लोकप्रिय नाम जुड़ने जा रहा है, और वह नाम है गौहर खान का जिन्हे शो के होस्ट के तौर पर चुना गया है।

हनी सिंह का यह शो 'इंडियाज रॉ स्टार' अपने प्रोमोज के जरिये पहले ही धूम मचा चुका है, वहीं अब इसमें 'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान के आने से शो के प्रति रूचि और बढ़ जाएगी।

कहा जा रहा है कि शो के लिए होस्ट के तौर पर ग़ौहर खान को खुद हनी सिंह ने चुना है। दरसल जैसे ही उन्हें पता चला कि वह सबसे ज्यादा ऑनलाइन सर्च की जाने वाली अभिनेत्री हैं, तो हनी सिंह की सुई उनके नाम पर आकर रुक गई।

यानी अब उनके इस शो की होस्ट गौहर खान होंगी।

End of content

No more pages to load