Bollywood News


​बार-बार किस सीन से अभिनेत्री की इमेज पर फर्क पड़ता है: अदिति

​बार-बार किस सीन से अभिनेत्री की इमेज पर फर्क पड़ता है: अदिति
बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने बिकनी पहनने और चुंबन जैसे उत्तेजक दृश्य कर चुकी हैं​। ​अदिति को 'बॉस' फिल्म के अपने बिकनी दृश्य पर गर्व है, लेकिन अदिति का कहना है कि अगर वह बार-बार ऐसे दृश्य करेंगी तो भारत के रूढ़िवादी दर्शकों में उनकी प्रतिष्ठा पर असर पड़ेगा​।

​ ​जब उनसे पूछा गया कि क्या आप 'ये साली जिंदगी' में अरुणोदय सिंह के साथ किए गए चुंबन और 'बॉस' में बिकनी जैसे दृश्यों से परहेज करेंगी ​? इस पर उनका जवाब था, "मुझे 'बॉस' में अपने बिकनी दृश्य पर गर्व है​। मुझे लगता है कि मेरी शारीरिक बनावट तैराकी पोशकें पहनने के लिए ठीक है ​। मैं जो कपड़े नहीं पहनना चाहती, उन्हें पहनने के लिए मुझ पर कोई दबाव नहीं डाल सकता​। मैंने 'बॉस' में बिकनी पहनी क्योंकि मैं उस दृश्य के साथ सहज थी ​।​ अगर मैं राजी नहीं हूं, तो दुनिया की कोई ताकत मुझे राजी नहीं कर सकती​।"

​ अदिति ने कहा, "चुंबन की बात करें तों, मैं बताना चाहूंगी कि हमने थोड़ा ज्यादा कर दिया​। मुझे बाद में एहसास हुआ कि हिंदी फिल्म अभिनेत्री के लिए वह छवि बहुत जरूरी है​। अभिनेता कितनी बार चुंबन करते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अगर अभिनेत्री बार-बार चुंबन के दृश्य करती है तो उसकी प्रतिष्ठा पर असर पड़ता है ​। हमारे दर्शक और फिल्मोद्योग बहुत रूढ़िवादी हैं​।"​

" उन्होंने कहा, "मेरे लिए स्वतंत्रता का मतलब है कि मैं अपनी मर्जी से हां या ना कह सकूं​।​"

End of content

No more pages to load