Bollywood News


​​सिक्स-पैक एब्स नहीं, मेरे पास 'फैमिली पैक' है: अरमान

​​सिक्स-पैक एब्स नहीं, मेरे पास 'फैमिली पैक' है: अरमान
नवोदित अभिनेता अरमान जैन का कहना है कि भले ही उनके पास सर्वश्रेष्ठ सिक्स-पैक एब्स नहीं हैं, लेकिन वह नियमित रूप से व्यायाम जरूर करते हैं​। बॉलीवुड में अधिकांश नवोदित अभिनेता डोले-शोले बनाकर ही अपनी किस्मत आजमाते हैं​।

क्या अरमान का भी यही इरादा है?​ इस सवाल के जवाब ने अरमान ने यहां कहा​, ​"मेरे पास 'फैमिली पैक' है! सिक्स-पैक नहीं है ​।​ अगर फिल्म में मेरे किरदार को इसकी जरूरत हुई तो मैं अपने शरीर पर मेहनत करूंगा​।​ लेकिन मैं खेल खेलता हूं​।​ मैं फुटबॉल, क्रिकेट और टेनिस खेलने के साथ ही रोजाना दो घंटे कसरत करता हूं​।​"​

​ अरमान, आरिफ अली निर्देशित ​'​लेकर हम दीवाना दिल' से में कदम रख रहे हैं, जिसमें दीक्षा सेठ भी हैं​।​

End of content

No more pages to load