Bollywood News


भारद्वाज रचनात्मकता की छूट देते हैं: तब्बू

भारद्वाज रचनात्मकता की छूट देते हैं: तब्बू
मशहूर अभिनेत्री तब्बू फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म 'हैदर' में नजर आएंगी। वह पूर्व में उनकी फिल्म 'मकबूल' में अभिनय कर चुकी हैं।

तब्बू का कहना है कि वह उनके साथ काम करने की इच्छुक थी, क्योंकि वह उन्हें रचनात्मक होने की छूट देते हैं।

तब्बू ने यहां मंगलवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, "मैं विशाल के साथ दोबारा काम करने के इंतजार में थी। मैं जब काम करती हूं, तो वह रचनात्मक होने के लिए बहुत छूट देते हैं।"

उन्होंने कहा, "वह आपको अपनी मर्जी से कुछ करने देते हैं। वह तब टोकते हैं, जब उन्हें कुछ गलत लगता है, लेकिन मैं उनके साथ काम करने का लुत्फ उठाती हूं।"

'हैदर' शेक्सपियर के नाटक 'हैमलेट' का फिल्मी रूपांतरण है। भारद्वाज इससे पूर्व भी शेक्सपियर के मशहूर नाटक 'मैकबेथ' (मकबूल) और 'ऑथेलो' (ओमकारा) से प्रेरणा लेकर फिल्म बना चुके हैं।

तब्बू ने 'हैदर' में अभिनय करने के अलावा इसमें एक गीत भी गाया है। 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में शाहिद कपूर, इरफान, के के मेनन और श्रद्धा कपूर भी हैं।

End of content

No more pages to load