Bollywood News


हनी सिंह के साथ स्टाइलिश अवतार में दिखेंगी सोनाक्षी

हनी सिंह के साथ स्टाइलिश अवतार में दिखेंगी सोनाक्षी
​हमेशा पारंपरिक और देसी अवतार में दिखाई देने वाली ​सोनाक्षी सिन्हा 'सुपरस्टार' शीर्षक वाले एक वीडियो में​ एकदम ​हटके नजर आने वाली है। ​रैपर यो यो हनी सिंह की आने वाली ​एक ​वीडियो​ में सोनाक्षी के रंग ढंग एक दम बदले हुए दिखेंगे।​

अगर सूत्र की मानें तो यह सिर्फ एक वीडियो नहीं है​। यह आठ से 10 मिनट की लघु फिल्म है, जिसमें यो यो हनी सिंह अपने अगले एलबम के नवीनतम गानों के साथ शामिल होंगे​। उनकी पहली लघु फिल्म का नाम 'सुपरस्टार' है, जिसमें सोनाक्षी नजर ​​आएंगी​।"​

​ बड़े पर्दे पर अक्सर पारंपरिक और देसी अवतार में दिखीं सोनाक्षी वीडियो में पूरी तरह स्टाइलिश लुक में दिखेंगी​। सूत्र ने ​बताया, "वह बाइकर जैकेट, क्रॉप टॉप्स और डेनिम शॉर्ट्स पहने दिखेंगी​। सोनाक्षी का यह लुक उनकी निजी जिंदगी के स्टाइल से काफी मिलता-जुलता है​।"

End of content

No more pages to load