हनी सिंह के बिना अधूरा है शाहरुख का म्यूजिक कॉन्सर्ट

Monday, July 28, 2014 17:18 IST
By Santa Banta News Network
शाहरुख खान अपनी दिवाली पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू' ईयर के लिए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट 'स्लैम' के लिए वर्ल्ड टूर की योजना बना रहे हैं, जिसका हाल ही में उन्होंने एक पोस्टर भी जारी किया है। लेकिन अचंभे की बात ये है कि इस म्यूजिक कॉन्सर्ट पर उनके साथ हनी सिंह भी जा रहे हैं।

​हालाँकि उनकी इस फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के म्यूजिक कंपोजर विशाल-शेखर हैं, लेकिन वह इस कॉन्सर्ट का हिस्सा नहीं है, बल्कि उनके बजाय हनी सिंह शाहरुख के साथ इस टूर का हिस्सा हैं।

​ ​ज्ञात हो तो हनी सिंह और विशाल-शेखर काफी पहले से एक दूसरे के विरोधी रहे हैं। यहाँ तक कि इस से पहले 'चेन्नई एक्सप्रेस' के समय में भी दोनों के बीच के झगड़े काफी चर्चाओं में रहे थे। दरअसल विशाल-शेखर इस कारण से नाराज थे कि शाहरुख ने हनी सिंह को अपनी इस फिल्म में मौका दिया।

​ ​यही नहीं विशाल ने हनी सिंह के लिए ट्विटर पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया था, और अपनी निराशा को जाहिर करने के लिए 'इंडियन आइडल' के एक एपिसोड को भी छोड़ दिया था। जिसमें दोनों जज की भूमिका निभा रहे थे। जिसका कारण था शाहरुख का अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए शो में प्रोमोशन के लिए आना।

एक​ सूत्र के अनुसार, "यह बेहद अजीब बात है कि इस कॉन्सर्ट से फिल्म के म्यूजिक कंपोज़र विशाल-शेखर के नाम गायब हैं। लेकिन वहीं हनी सिंह इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।"

​​​ 23 ​ जुलाई को शाहरुख ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, "​​आपके साथ छेड़खानी...​आपके साथ प्रेम ...​आपको ​​​अचंभे में डालना... ​आपके साथ पागल पंती!​ 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए स्लैम टूर।"

​​ ​ सूत्र ने आगे कहा, "हालाँकि हनी सिंह के इस कॉन्सर्ट में जाने से कईयों की त्यौरियां चढ़ गई हैं। कॉन्सर्ट के आयोजक शाहरुख के पिछले लोकप्रिय गानों को इसमें शामिल करना चाहते हैं। यही कारण है, जिसके चलते इसमें हनी सिंह को भी शामिल किया गया है।"

​इस बारे में विशाल-शेखर और हनी सिंह से बात नहीं हो पाई है।
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025
आशीष चंचलानी और एली अवराम ने मस्तीभरी बातों और वायरल वीडियो से मचाई हलचल!

यूट्यूब स्टार आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली अवराम को इंस्टाग्राम पर मस्तीभरी और चुलबुली बातें करते हुए देखे

Thursday, July 17, 2025
बॉलीवुड क्यूट कपल किआरा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने ममी-पापा, बेटी होने की ख़ुशी फैन्स के साथ साँझा!

कुछ समय पहले मेट गाला 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री किआरा आडवाणी ने सबका ध्यान

Wednesday, July 16, 2025