Bollywood News


​​शादी के बारे में 10 साल बाद पूछना: ईशा

​​शादी के बारे में 10 साल बाद पूछना: ईशा
​राजधानी दिल्ली में बीएमडब्ल्यू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक (आईबीएफडब्ल्यू) में फैशन डिजाइनर ज्योत्सना तिवारी के लिए रैंप वॉक ​करती ईशा गुप्ता ​एक ​दुल्हन ​ही नजर आ रही थीं​। लेकिन वास्तविक जिंदगी में शादी करने का फैसला लेने के लिए उन्हें अभी दस साल और लगेंगे।

​ ईशा (28) रविवार रात दिल्ली में थीं। उनसे जब उनकी शादी की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ​"​हे भगवान! मुझसे दस साल बाद पूछना। पहले मुझसे बड़ी बहन की शादी होने दीजिए।​"

​​ ईशा के लिए दिल्ली में रैंप पर लौटना और वह भी एक शो स्टॉपर के रूप में एक ​​खास ​अनुभव है। उन्होंने कहा​,​ ​"​मैं शुक्रगुजार हूं कि ज्योत्सना ने मुझे अपनी शो स्टॉपर के रूप में लिया। मैं अलग दिखती हूं और खूबसूरत महसूस करती हूं।​"​

End of content

No more pages to load