Bollywood News


विद्युत नहीं कर रहे मराठी फिल्म

विद्युत नहीं कर रहे मराठी फिल्म
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल को हॉलीवुड फिल्म ​'​17 अगेन​'​ के मराठी संस्करण में लिए जाने की खबरे हैं। लेकिन वह कहते हैं कि ये सब खबरें झूठी हैं।​

​ ​ ऐसी खबर थी कि जैक एफ्रॉन और मैथ्यू पेरी अभिनीत कॉमेडी फिल्म ​'​17 अगेन ​'​ (2009) जल्द ही मराठी में बनाएगी और फिल्म में विद्युत होंगे। लेकिन उन्होंने फेसबुक पर इन खबरों का खंडन किया।​

​ विद्युत ने अपनी पोस्ट में लिखा, ​"कृपया अफवाहों और अपुष्ट खबरों पर यकीन न करें। मैं फिलहाल कोई मराठी फिल्म नहीं कर रहा हूं। अगर कभी ऐसा हुआ, तो मैं खुद आपको इस बारे में बताऊंगा।​"

End of content

No more pages to load