Bollywood News


​​अभय देओल करेंगे ​'​गुमराह​'​ की मेजबानी

​​अभय देओल करेंगे ​'​गुमराह​'​ की मेजबानी
अभिनेता-फिल्म निर्माता अभय देओल छोटे पर्दे पर एक बार फिर मेजबान की भूमिका निभाएंगे ​। इस बार वह टेलीविजन धारावाहिक 'गुमराह-एंड ऑफ इनोसेंस' के चौथे पार्ट की मेजबानी करेंगे​।

​वह आशा करते हैं कि इस शो की कहानियां अभिभावकों, परिवारों और युवाओं को भी सीख देंगी​। चैनल 'वी' का यह मशहूर शो 31 अगस्त से शुरू होगा और 13 एपीसोड दिखाए जाएंगे।

​ ​ शो के पिछले सीजन की मेजबानी टेलीविजन अभिनेता करण कुंद्रा ने की थी​। 'सोचा ना था' फिल्म के नायक अभय 'गुमराह' के चौथे पार्ट की हर कड़ी में एक नामचीन हस्ती के साथ नजर आएंगे​।

​ ​ 'वी' चैनल के बिजनेस हेड अजीत ठाकुर ने कहा, ​"​यह ​शो युवाओं के बारे में है, यह अपराध या अपराधी को सनसनीखेज बनाने की बजाय उन हालातों के बारे में है, जो हादसे को जन्म देता है​।​"

End of content

No more pages to load