Bollywood News


'सीरियल किसर' हाशमी बने लव गुरु

'सीरियल किसर' हाशमी बने लव गुरु
बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी छोटे पर्दे पर प्यार पर सलाह-मशविरा देने जा रहे हैं​।​ हाशमी की फिल्म 'राजा नटवरलाल' 29 अगस्त को रिलीज होगी, लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें इससे पूर्व बिंदास चैनल के नए शो 'प्यार का द एंड' में देख सकते हैं ​।​
​​
​ ​ एक बयान में कहा गया कि यह शो इस बारे में जागरूक करने की कोशिश करता है कि प्यार कैसे गलत राह पकड़ सकता है​।​ शो में इमरान सलाह देंगे कि ऐसी जटिल परिस्थितियों से कैसे निबटा जाए ​।​
​​
​ ​ इमरान की मौजूदगी वाली कड़ी शुक्रवार को प्रसारित होगी​।​ शो की यह कड़ी सूरज नामक उस युवक के इर्दगिर्द घूमेगी, जो जूही को डेट कर रहा है, लेकिन अपनी बॉस स्मिता के साथ उसे धोखा दे रहा है ​।​

End of content

No more pages to load