Bollywood News


रणबीर और मैं दुश्मन नही बल्कि अच्छे दोस्त हैं: अर्जुन रामपाल ​​

रणबीर और मैं दुश्मन नही बल्कि अच्छे दोस्त हैं: अर्जुन रामपाल ​​
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने फिल्म 'रॉय' की शूटिंग के दौरान सह-अभिनेता रणबीर कपूर से तकरार होने की अफवाहों का खंडन किया है​।​ उन्होंने कहा कि वे अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं है​। मनमुटाव के बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने कहा​, "रणबीर और मैं बहुत अच्छे मित्र हैं​।​ हम दोनों के बीच कभी कोई दिक्कत नहीं हुई​।"​

​ अर्जुन 'राजनीति' फिल्म में रणबीर के बड़े भाई की भूमिका निभा चुके हैं​।​ उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी हमारे दरमियान कोई समस्या नहीं होगी।​"​

​ ​41 वर्षीय अर्जुन अपनी आगामी फिल्म ​'​डैडी​'​ के पोस्टर ​लॉन्च पर मौजूद थे​। विक्की सिंह निर्देशित 'रॉय' की शूटिंग फिलहाल मलेशिया में चल रही है​।​

End of content

No more pages to load