Bollywood News


​प्रियंका की वजह से आए शिल्पा की आँखों में आंसू

​प्रियंका की वजह से आए शिल्पा की आँखों में आंसू
​अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी को रुला दिया। अरे जनाब! चौंकिए नहीं, प्रियंका ने उन्हें किसी तरह की शारीरिक चोट नहीं पहुंचाई है। शिल्पा की आंखें हालिया प्रदर्शित फिल्म ​'​मैरी कॉम​'​ में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियंका के दमदार अभिनय को देखकर नम हो गईं।​

​शिल्पा ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा​, "अभी-अभी ​'मैरी कॉम​'​ देखी। सभी कलाकारों ने बहुत अच्छा अभिनय किया, लेकिन प्रियंका चोपड़ा आप मैदान मार गईं।​ उमंग ने बहुत बढिय़ा काम किया। मेरी आंखें भर आईं। जरूर देखी जाने वाली फिल्म है।"​

​शिल्पा के व्यवसायी पति राज कुंद्रा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा​, "'मैरी कॉम​'​ की असल जिंदगी में असल स्टार ओनलर (उनके पति) हैं। परिवार के साथ की जरूरत सबको होती है! प्रियंका चोपड़ा आपने मेरी पत्नी को असल जिंदगी में रुला दिया।​"

End of content

No more pages to load