शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने एक कीमती शौंक का खुलासा किया है। उनका कहना है कि वह कभी भी ज्वैलरी खासकर रत्न पहने बिना बाहर नहीं निकलती।
शिल्पा ने आईएएनएस को बताया, "मुझे जेवरों से प्यार है और मैं कोई न कोई जेवर पहने बिना घर से बाहर कदम नहीं रख सकती।"
शिल्पा मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अनमोल ज्वेलरी स्टोर के लॉन्च के मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा, "मैं हीरे की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और मुझे लगता है कि वह मेरे हर लुक के साथ फबता है। फिर चाहे यह पश्चिमी परिधान हो या भारतीय परिधान ही हो। एक हीरे वाली बाली अच्छी लगती है।"
ज्वेलरी स्टोर के लॉंच के मौके पर शिल्पा साड़ी और पूरे बांह के ब्लाउज में दिखीं, जिन्हें मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने डिजाइन किया था। शिल्पा के इस लुक में उनके हार ने चार चांद लगा दिए।
अनमोल ज्वेलर ने अपना नया स्टोर ग्रेटर कैलाश मार्केट में खोला है।
मैं ज्वैलरी पहने बिना बाहर नहीं निकलती: शिल्पा
Wednesday, September 17, 2014 15:40 IST


