Bollywood News


विवेक की मॉरीशस जाने की योजना

विवेक की मॉरीशस जाने की योजना
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय ने इस माह की शुरुआत में रक्तदान अभियान में व्यस्त होने की वजह से जन्मदिन मनाने की योजना रद्द कर दी थी। वह अब अपनी पत्नी और बेटे के साथ मॉरीशस में छुट्टी मनाना चाहते हैं।​​

​ विवेक तीन सितंबर को 38 साल के हो गए और उन्होंने यह दिन ​'​मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव​'​ के प्रचार में बिता दिया। विवेक अब अपनी आने वाली फिल्म ​'​बैंक चोर​'​ की शूटिंग में व्यस्त होने से पूर्व कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं।​​

विवेक ने एक बयान में कहा, ​"​मैं इस साल अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन नहीं मना सका​,​ क्योंकि मैं रक्तदान अभियान में व्यस्त था। मैंने वाईआरएफ की फिल्म ​'​बैंक चोर​'​ की शूटिंग शुरू हो, इससे पहले उनके साथ एक दौरे के लिए थोड़ा सा समय निकाला है।​"​

वह आखिरी बार ​'​क्रिश 3​'​ फिल्म में नजर आए थे।

End of content

No more pages to load