अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती करियर के मामले में अपनी आने वाली फिल्म 'बैंक चोर' के सह-कलाकार रितेश देशमुख के नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं।
रिया ने आईएएनएस को बताया, "मैं 'बैंक चोर' को लेकर काफी उत्साहित हूं और रितेश देशमुख के साथ काम करने में संभावनाएं देखती हूं। मुझे लगता है कि वह उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो सही पटकथाएं चुनते हैं और अपना रास्ता खुद बनाते हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं और मैं उनके करियर ग्राफ पर चलना चाहती हूं।"
रिया अक्टूबर से 'बैंक चोर' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। पहले 'मेरे डैड की मारुति' में नजर आ चुकीं रिया ने बताया, "यश राज फिल्म्स बैनर के साथ काम करना हमेशा खुशी की बात होती है।"
आदित्य चोपड़ा ने मुझसे कहा था, "अगर तुम कोई पटकथा पढ़ती हो और तुम इसके लिए रोमांचित महसूस करती हो, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसका निर्देशन या निर्माण कौन कर रहा है।"
मैंने उनकी सलाह को गंभीरता से लिया और उनके साथ फिर से जुड़कर मैं आगे की संभावनाएं देख रही हूं।
रितेश के नक्शे कदम पर चलना चाहूंगी: रिया
Saturday, September 20, 2014 20:06 IST


