Bollywood News


अभिनय कर सकते हैं फवाद: आयुष्मान

अभिनय कर सकते हैं फवाद: आयुष्मान
​'​खूबसूरत​'​ फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और उनके अभिनय को देखकर युवतियां उन पर लट्टू हो रही हैं​।​ उनकी तारीफ में अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना कहते हैं कि फवाद आकर्षक अभिनेता हैं, जो अभिनय भी कर सकते हैं​।

​ आयुष्मान ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा​, "अभी ​'​खूबसूरत​'​ देखी​। अच्छी लगी और लड़कियों फवाद खान पर नजर रखना​।​ नया आकर्षक अभिनेता, जो अभिनय भी कर सकता है​।​"​

​​ फवाद ने भारत में अपने पाकिस्तानी टेलीविजन धारावाहिक ​'​जिंदगी गुलजार है​'​ और ​'​हमसफर​'​ से प्रसिद्धि पाई है​, जो इन दिनों जिंदगी चैनल पर प्रसारित हो रहे हैं​।​

End of content

No more pages to load