Bollywood News


​'​मिट्टी दी खुशबू​'​ मिठास भरा गीत: हुमा

​'​मिट्टी दी खुशबू​'​ मिठास भरा गीत: हुमा
​अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना अपना नया गीत ​'​मिट्टी दी खुशबू​'​ सात अक्टूबर को रिलीज करेंगे। इस गीत के वीडियो में अभिनेत्री हुमा कुरैशी नजर आएंगी। वह कहती हैं कि इसकी मिठास ने उन्हें आकर्षित किया।​

​ आयुष्मान ने रविवार को फेमिना स्टाइल फैशन शो में कहा​, "मेरा गीत ​'​मिट्टी दी खुशबू​'​ सात अक्टूबर को ​लॉन्च होगा और इसमें हुमा कुरैशी हैं। मैं इन दिनों बहुत ज्यादा गा रहा हूं।​"
​​
​​ इस फैशन शो में हुमा भी मौजूद थीं और वह आयुष्मान के साथ अपनी संगीत वीडियो को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हुमा ने कहा​, "यह बहुत मिठास भरा गीत है और मैंने जब इसे सुना, तो उछल पड़ी और इसका हिस्सा बनना ही था।​"​​

​ आयुष्मान फिलहाल अपनी आगामी चार फिल्मों-'हवाईजादा', 'दम लगा के हईशा', '1911' और 'हमारा बजाज' में व्यस्त हैं।

End of content

No more pages to load