'​रंग रसिया​'​ का म्यूजिक 25 सितंबर ​को होगा लॉन्च

Wednesday, September 24, 2014 15:41 IST
By Santa Banta News Network
एक लंबे अर्से बाद ​'​रंग रसिया​'​ की रिलीज़ के साथ निर्देशक केतन मेहता का सपना पूरा होने जा रहा है तो इस मुबारक मौके पर ​'​रंग रसिया​'​ के दर्शकों का अरमान पूरा करते हुए निर्माता निर्देशक ने फिल्म के कर्णप्रिय गीतों को उसके दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला किया है​।

इस महीने 25 तारीख को निर्माता जयंतीलाल गडा और निर्देशक केतन मेहता ने अपनी भव्य फिल्म ​'​रंग रसिया​'​ का भव्य म्युज़िक लॉन्च करने का फैसला किया है​।खबर है कि रणदीप हुड्डा और नंदना सेन के खूबसूरत अभिनय से सजी फिल्म ​'​रंग रसिया​'​ के म्युज़िक लॉन्च समारोह में सो​नू निगम सहित कैलाश खेर, सुनिधि चौहान, रूपकुमार राठौड, राजेश्वरी पाठक तथा राजस्थानी लोक गीतों के बाद्शाह अनवर भाई लाइव परफॉर्मंस करेंगे​।

​​​ मराठी साहित्य के मशहूर लेखक रंजीत देसाईं की किताब ​'​राजा रवि वर्मा​'​ से प्रेरित निर्देशक केतन मेहता की फिल्म ​'​रंग रसिया​'​ भारत के मशहूर पेंटर राजा रवि वर्मा के जीवन से प्रेरित है​। गौरतलब है कि हिंदू देवी देवताओं के रूप रंग से मिलवानेवाले चितेरे के तौर पर पहचाने जाने वाले मशहूर पेंटर राजा रवि वर्मा का जीवन जितना विवादित था​, ​निर्देशक केतन मेहता ने ​'​रंग रसिया के ज़रिये उसे उतना ही दिलचस्प बनाया है​।

फिलहाल इस दिलचस्प प्रेम गाथा को सुमधुर संगीत से सजाया है संगीतकार संदेश शांडिल्य​ ने।​ अपनी फिल्म ​'​रंग रसिया​'​ के लिए संगीतकार संदेश शांडिल्य के चुनाव पर निर्देशक केतन मेहता का कहना है​,"मैंने संदेश को इसलिए चुना क्योंकि वह उन चुनिंदा संगीतकारों में से हैं जिन्होंने पाश्चात्य संगीत के साथ साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत में भी शिक्षा हासिल की है​। मैं चाहता था लार्जर दैन लाइफ ​'​रंग रसिया​'​ का संगीत ऐसा हो जो राजा रवि वर्मा की शैली से मिलता जुलता हो और संदेश का संगीत इसके बिल्कुल सटीक था​।"

​ केतन के साथ साथ खुद संगीतकार संदेश का भी यही मानना है कि ​'​रंग रसिया​'​ के लिए तैयार किया हुआ उनका संगीत, उनके करियर का बेहतरीन संगीत है​। संदेश कहते हैं​, "हमारी यही कोशिश है कि जिस तरह राजा रवि वर्मा ने अपनी पेंटिंग्स के ज़रिये पूरे देश को प्रभावित किया था, उसी तरह हम अपने संगीत के ज़रिये पूरे देश की आत्मा को झंकृत कर दें​।

इस फिल्म के लिए मैंने कुछ भारतीय वाद्य यंत्रों जैसे अलगोज़ा और पंचवाद्य का इस्तेमाल किया है​।​ इन वाद्य यंत्रों को मैंने इस तरह इस्तेमाल किया है जो आधुनिकता के रंग में रंगे श्रोताओं को भी प्रभावित करे​।"

अपनी कंपनी पेन के बैनर तले फिल्म ​'​रंग रसिया​'​ को पांच साल बाद रिलीज़ करने की ज़िम्मेदारी को बखूबी अंजाम देते प्रस्तुतकर्ता जयंतीलाल गडा का कहना है​, "हम अपनी फिल्म को लेकर पूरी तरह से विश्वस्त हैं​।"

​जयंतीलाल गडा के साथ फिल्म ​'​रंग रसिया​'​ के को प्रोड्यूसर हैं धवल जयंतीलाल गडा, कुशल कांतीलाल गडा तथा रेशमा कडकिया​। निर्देशक केतन मेहता के निर्देशन में बनीं फिल्म ​'​रंग रसिया​'​ के निर्माता हैं दीपा साही तथा आनंद महेंद्रू​ हैं।​ यह फिल्म पूरे भारत के सिनेमाघरों में 7 नवंबर को रिलीज़ होगी​।
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रेड 2' के पहले हप्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जाट की हालत खराब!

अपनी पिछली फिल्म की सफलता के बाद, 'रेड 2' ने हाई-स्टेक ड्रामा, सत्ता संघर्ष और भ्रष्टाचार पर आधारित एक एड्रेनालाईन

Friday, May 09, 2025
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ब्लेस बी द एविल' से अपना डेब्यू करने के लिए तैयार कंगना रनौत!

हिंदी सिनेमा में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत आने वाले समय में हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के

Friday, May 09, 2025
सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' में एक बार फिर 'संदेशे आते हैं' सॉंग में अपना योगदान देंगे सोनू और अरिजीत!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इस साल एक बार फिर अपने फैन्स को देशभक्ति का जोश दिखाने के लिए तैयार हो

Friday, May 09, 2025
स्टार प्लस ने मदर्स डे पर अपने शोज के जरिए 'ममता की कसौटी' के साथ मां के जज़्बे को किया सलाम!

स्टार प्लस हमेशा से मज़बूत कहानियों और गहरे पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक रहा है, जो हर भारतीय परिवार से जुड़ते हैं। मदर्स डे के

Friday, May 09, 2025
काइली जेनर ने लंबे समय के ब्रेकअप के बाद अपनी लव लाइफ को कन्फर्म किया!

जब भी हॉटनेस की बात होती है तो हॉलीवुड का नाम सबसे उपर आता है| काइली जेनर हॉलीवुड की सबसे हॉट और दुनिया की सबसे

Friday, May 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT