Bollywood News


फिर से शेक्सपियर के नाटक पर फिल्म बनाने की तैयारी में विशाल भारद्वाज ​

फिर से शेक्सपियर के नाटक पर फिल्म बनाने की तैयारी में विशाल भारद्वाज ​
अब तक विलियम शेक्सपियर के तीन-तीन नाटकों पर फिल्म बना चुके विशाल भारद्वाज अब उनके चौथे नाटक पर फिल्म बनाने की योजना में जुट गए हैं।

​ वहीं इस बार वह गंभीर फिल्म नहीं बल्कि कॉमेडी बनाएंगे। ​49 वर्षीय निर्देशक ने मंगलवार को कहा, "मुझे लगता है कि आप शेक्सपियर के किसी भी नाटक पर फिल्म बना सकते हैं। इस बार मैं 'किंग लीयर' को उठाना चाहता हूँ जो आपको भी पसंद है। लेकिन मैं ज्यादातर कॉमेडी करना चाहता हूँ, और हो सकता है कि मैं उनके तीन कॉमेडी नाटकों की ट्राइयोलॉजी बना दू।"

​ विशाल शेक्सपियर की किताबों पर बनी अपनी फिल्मों ​'​मकबूल​', 'ओमकारा​'​ और ​'​हैदर​'​ पर आधारित किताबों के ​लॉन्च पर बोल रहे थे। विशाल की ​'​मकबूल​'​ शेक्सपियर की ​'​मैकबेथ​'​ पर जबकि ​'​ओमकारा​'​, ​'​ओथेलो​'​ पर आधारित है।​

​ उनकी आने वाली फिल्म 'हैदर' शेक्सपियर की 'हेमलेट' पर आधारित है, जिसमें अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने काम किया है। विशाल ने हालांकि शेक्सपियर के उन नाटकों के नाम नहीं बताए, जिन पर वह फिल्म बनाना चाहते हैं। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

End of content

No more pages to load