Bollywood News


​ध्यानचंद​ पर आधारित फिल्म के सह-निर्माता होंगे करण जौहर

​ध्यानचंद​ पर आधारित फिल्म के सह-निर्माता होंगे करण जौहर
फिल्म निर्माता करण जौहर ने हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद के जीवन की कहानी को बड़े पर प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है। हॉकी का जादूगर कहे जाने वाले स्वर्गीय ध्यानचंद की मौजूदगी में भारतीय टीम ने 1928, 1932 और 1936 में स्वर्ण पदक जीता।​

​ करण जौहर ने पूजा और आरती शेट्टी के साथ मिलकर इस महान खिलाड़ी की कहानी को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने का फैसला किया है। करण ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "मैं, मेरी दोस्त पूजा और आरती इस बात से खुश और गौरवान्वित हैं कि हमें महान खिलाड़ी ध्यानचंद की कहानी को दिखाने का अधिकार मिला है।"​​​
​​
​ ​​ध्यानचंद की जिंदगी पर फिल्म बनाने की खबर को करण की निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के आधिकारिक वेबसाइट पर भी साझा किया गया है।

End of content

No more pages to load