Bollywood News


​​विल्स फैशन वीक ​में ​अदिति होंगी शो-स्टॉपर

​​विल्स फैशन वीक ​में ​अदिति होंगी शो-स्टॉपर
फैशन डिजाइनर पायल सिंघल ने अपनी शो-स्टॉपर के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी राव को चुना है। पायल, विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू) 2015 के स्प्रिंग-समर संस्करण से अपना पहला कदम रख रही हैं।​
​पायल की ओर से एक अधिकारी ने कहा​ "पायल शुक्रवार को अदिति को बतौर शो-स्टॉपर के रूप में लेकर अपनी रनवे प्रस्तुति देंगी।" पांच दिवसीय फैशन उत्सव बुधवार को प्रगति मैदान में शुरू हुआ।​
​ पायल के​ परिधान संग्रह का नाम ​'​फिरदौस​'​ है। पायल ने कहा, "वस्त्र पारंपरिक भारतीय कप़डों की एक समकालीन व्याख्या है।"

End of content

No more pages to load