Bollywood News


​​कपिल के साथ काम करना पसंद करेंगे रितेश

​​कपिल के साथ काम करना पसंद करेंगे रितेश
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी फिल्म ​'​बैंक चोर​'​ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में वह एक ऐसे आम आदमी की भूमिका में हैं, जो बैंक चोर बन जाता है। यह किरदार पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा निभाने वाले थे। रितेश कहते हैं कि वह कपिल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनके साथ काम करना पसंद करेंगे।​
​​
​​​ रितेश ने बुधवार को फिल्म के सेट पर कहा, ​"​मैं कपिल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। चीजें उनके हिसाब से नहीं बन पाई, तो किरदार मुझे मिल गया। मैं यह फिल्म करके वाकई बहुत खुश हूं। भविष्य में अगर उनके साथ काम करने का मौका मिला तो मुझे वास्तव में बहुत खुश होगी।​
​​
​​​ फिल्म के लिए महबूब स्टूडियो में बैंक का बड़ा सा सेट बनाया गया है। रितेश ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया, मैं एक आम आदमी के किरदार में हूं, बैंक का ऋण नहीं चुका पाने के कारण उसकी स्थिति बहुत खराब है। अपनी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए वह बैंक लूटने का फैसला करता है।​
​​
​​​ यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन बंपी कर रहे हैं। फिल्म में विवेक ओबेरॉय और रिया चक्रवर्ती भी नजर आएंगे।

End of content

No more pages to load