'किक' फेम अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अब तक 10 लाख फैंस जुड़ चुके है। जैकलीन ने अपने सभी ट्विटर फैंस को शुक्रिया अदा करते हुए सलमान खान को इसका क्रेडिट दिया है और लिखा कि इसके लिए सलमान को धन्यवाद।
आपको बता दें कि 'किक' की सफलता ने ना केवल सलमान खान और निर्देशक - निर्माता साजिद नाडयाडवाला को नई ऊंचाई पर पहुंचाया बल्कि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस के लिए सफलता की नई कहानी लिख दी।
जैकलीन के लिए ये फिल्म कई मायनों में बेहद अहम साबित हुई। जैकलीन को 'किक' के बाद फिल्मों के भरमार ऑफर्स मिल रहे है। वहीं सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी उनकी चर्चा काफी बड़ गई है।
जैकलीन ने 2009 में फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड में एंट्री की थी लेकिन उस समय जैकलीन को अधिक सफलता नही मिली। जैकलीन अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की पत्नी जैकलीन कैनेडी ओनेसिस को अपना आदर्श मानती हैं। इसके अलावा जैकलीन कैनेडी के नाम पर अपना नाम रखने के लिए जैकलीन ने अपनी मां को धन्यवाद भी कहा।
सलमान की शुक्रगुजार है जैकलीन
Tuesday, October 14, 2014 16:29 IST


