Bollywood News


​मैं हमेशा ही बर्थडे गर्ल रही हूँ: परिणीति

​मैं हमेशा ही बर्थडे गर्ल रही हूँ: परिणीति
अभिनेत्री ​परिणीति चोपड़ा बुधवार को 26 साल की हो गईं​।​ उन्होंने कहा है कि इस बार जन्मदिन पर कोई 'बड़ा जश्न' नहीं हो रहा है​।

​​ ​ परिणीति ने कहा, "मेरे भाई की तबीयत ठीक नहीं है​। इसलिए, बस परिवार का मिलना-जुलना होगा​।​ किसी बड़े जश्न की योजना नहीं है​। सुबह में फिल्म 'किल दिल' के गीत ​लॉन्च के लिए यश राज स्टूडियो में रहूंगी​।

​​ मैंने 'किल दिल' की टीम से दरख्वास्त की है कि मुझे दोपहर से पहले जाने दें, ताकि मैं बाकी समय अपने माता-पिता और भाई के साथ बिता सकूं​।​"​

​​ ​परिणीति ने कुछ महीने पहले खुद को एक जगुआर कार भेंट की थी​। उन्होंने कहा, "मैंने अपने माता-पिता के लिए भी एक कार खरीदी है​।जिससे वे बहुत खुश हैं​। मेरी इच्छा सूची में अगली ख्वाहिश एक घर खरीदना है​। मैं अपना खुद का घर खरीदने के लिए बचत कर रही हूं​।"​

​​ ​परिणीति ने कहा, "मुझे अपने जन्मदिन पर जो एक चीज सच में चाहिए, वह है मेरे प्रियजनों की अच्छी सेहत​। हम आज जो हैं, उन लोगों की वजह से ही हैं, जो हमारी जिंदगी में हैं​। मैं अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बिना क्या रहूंगी?"​

​​ ​परिणीति ने माना कि वह जन्मदिन पर बहुत फरमाइशी हो जाती हैं​।​ उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से 'बर्थडे गर्ल' रही हूं​। मैं अपने जन्मदिन से पहले सप्ताह और दिन गिनती हूं​।​ अगर मेरा कोई करीबी मेरा जन्मदिन भूलता है, तो मेरा दिल टूट जाता है​। मुझे केक भी पसंद है​।"

End of content

No more pages to load