Bollywood News


क्या फिर शुरू हो रही है लवबर्ड्स नर्गिस-​उदय की प्रेम कहानी?

क्या फिर शुरू हो रही है लवबर्ड्स नर्गिस-​उदय की प्रेम कहानी?
बॉलीवुड के चर्चित प्रेमी जोड़ों में से एक उदय चोपड़ा और नर्गिस फाखरी अपने लिंक अप के लिए दो सालों तक खूब चर्चा में रहे। लेकिन बाद में खबर आई कि दोनों अब अलग हो गए हैं। लेकिन दोनों के रिश्तों को लेकर फिर से फुसफुसाहट शुरू हो गई है।​

इसी साल के जून में ब्रेक अप कर उदय से अलग हुई नर्गिस फाखरी दिवाली की पार्टी में अपने पूर्व प्रेमी की दिवाली पार्टी में इठलाती नजर आई, जिसके बाद से दोनों के रिश्तों की फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दोनों के रिश्ते में दरार का कारण जो बताया जा रहा था वह था दोनों का दूरी वाला रिश्ता। जहाँ नर्गिस मुंबई में रहती हैं, वहीं उदय ने लॉस एंजिल्स में अपना प्रोडक्श्न हाउस स्थापित किया हुआ है और वहीं रहते हैं।​

साथ ही यह भी ख़बरें थी कि जहाँ नर्गिस फिलहाल अपने फ़िल्मी करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं, वहीं उदय को भी अपने कार्यों से जुड़े कमिटमेंट्स पूरे करने हैं।​

शुक्रवार को नर्गिस को उदय की दिवाली पार्टी में देखा गया, जिसमें उनके अलावा ऋतिक और सिकंदर खेर जैसे फ़िल्मी सितारे भी शामिल थे।​

​दोनों के करीबी एक सूत्र का कहना है, "दोनों के रिश्ते के पूरी तरह से खत्म होने से पहले ये दोनों कभी हाँ-कभी ना वाले रिश्ते में थे। दोनों के बीच दूरियां दोनों के एक दूसरे से काफी दूर होने के चलते आई थी, लेकिन अब दोनों ने अपने इन मतभेदों को सुलझा लिया है और एक बार फिर से अच्छी शुरुआत कर रहे हैं।"

End of content

No more pages to load